निराला संगीत सदन रोसड़ा में संगीत की परीक्षा हुई संपन्न

प्राचीन कला केंद्र,चंडीगढ़ द्वारा मान्यता प्राप्त निराला संगीत सदन, रोसड़ा सेंटर नंबर 5276 के सत्र 2019- 20 की लिखित परीक्षा संपन्न हुई।जिसमें गायन,तबला,डांस,पेंटिंग, गिटार इत्यादि के कुल 335 बच्चे शामिल हुए।

बताते चलें कि निराला संगीत सदन रोसड़ा सन् 1982 इ० से संगीत की शिक्षा बच्चों में प्रदान कर रही है। मुख्य रूप से गायन और तबला की शिक्षा मे बच्चों का रुझान है।  इस संस्था के बहुत सारे बच्चे अभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में संगीत शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। संस्था के डायरेक्टर प्रोफेसर राम बालक निराला संगीत के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त हैंं एवं दरभंगा रेडियो स्टेशन में मैथिली लोक गीत गायक हैं।