About

Nirala Sangeet Sadan is a music college established in 1984.It is affiliated from Pracheen Kala Kendra, Chandigarh.(C.N.- 5276)

जय संगीत |

मैं, रामबालक निराला,पिता – स्वर्गीय जागेश्वर  महतो, माता  शुभदी देवी,   रोसरा समस्तीपुर का निवासी हूं |मुझे बचपन से ही संगीत में  रुचि रही है |


 मेरे संगीत के प्रारंभिक गुरु  महरौर   निवासी  स्वर्गीय राम उदित राय थे | इनके आशीर्वाद से मैं शुरू में भजन कीर्तन थिएटर आदि मैं अपना संगीत का प्रदर्शन करता था,उसके बाद गुरुदेव पंडित राम नरेश राय के सानिध्य में तबला की शिक्षा प्राप्त की और उनके निर्देश से मैं गायन के गुरुदेव पंडित रामाधार राय से गायन की शिक्षा प्राप्त कर संगीत प्रभाकर,संगीत प्रवीण, संगीत भास्कर, और संगीत मार्तंड  (गायन एवं तबला )दोनों से उत्तीर्ण हुआ | 


साथ ही  आकाशवाणी दरभंगा से मैथिली लोकगीत स्वर परीक्षा में पास किया और मैथिली लोकगीत  दरभंगा रेडियो स्टेशन से  अभी भी गाता हूं |


 गुरुदेव पंडित राम नरेश राय के निर्देश से 1984 में निराला संगीत सदन रोसरा की स्थापना कि जो प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ से मान्यता प्राप्त है |मैं निरंतर संगीतालय के माध्यम से बच्चों को संगीत की शिक्षा प्रदान करने  में लगा रहा |फलस्वरूप  अपने संगीतालय से संगीत की शिक्षा प्राप्त कर परीक्षा में उत्तीर्ण हो सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों एवं कॉलेज में बहुत सारे छात्र छात्रा संगीत शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं|


 मैं  1999 से 2010 तक सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, बटहा में संगीत शिक्षक के रूप में कार्यरत रहा | साथ ही संत कबीर रामजीवन मुसाए नायक महिला महाविद्यालय रोसरा में संगीत विभागाध्यक्ष के रूप में वर्तमान में काम कर रहा हूं |

मुझे प्रभात खबर की ओर से संगीत गुरु सम्मान समारोह में सम्मानित भी किया गया है  | मैं आजीवन संगीत साधना में लगा हुआ हूं और मैं चाहता हूं कि मेरे द्वारा अधिक से अधिक संगीत प्रेमियों एवं संगीत साधकों बच्चों को संगीत की शिक्षा मिलते रहे यही मेरी शुभकामनाएं है |  आज मैं जो भी हूं वह अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद से हूं |

धन्यवाद |